कैमरे की रिकॉर्डिंग में सौतेले पिता की ओर से बच्ची का यौन शोषण किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद मां ने बेटी से इस बारे में पूछताछ की। बच्ची ने बताया कि आरोपी उसके साथ कई बार गलत हरकत कर चुका है। वह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। इसी डर से बच्ची अब तक चुप थी। बेटी की बात सुनने के बाद मां ने पांचपावली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गंभीर यौन उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है।