इस फैसले का फायदा उन किसानों को मिलेगा, जो रबी की फसलों की बुवाई करेंगे। इसके लिए डीएपी (DAP), एनपीकेएस (NPKS) और दूसरे फॉस्फेटिक-पोटैशिक उर्वरक और खादों पर सरकार सब्सिडी देगी। इसका फायदा किसानों को यह होगा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी बढ़ी हुई कीमत का असर भारतीय किसानों की जेब पर नहीं पड़ेगा। इससे खेती की लागत को काबू में रखने में मदद मिलेगी।