11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फाल्टा में टीएमसी नेता जहांगीर खान की अवैध बहुमंजिला इमारत को गिराने का काम शुरू, बीजेपी ने बताया आम लोगों की जीत

Demolition In Falta: फाल्टा में टीएमसी नेता जहांगीर खान की अवैध बहुमंजिला इमारत को गिराने का काम शुरू हो गया है। इस पर बीजेपी नेता बिधान पाडुई की प्रतिक्रिया सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 11 Nov 2026, 3:52 PM IST

Demolition in Falta

जहांगीर खान की अवैध बहुमंजिला इमारत को गिराने का काम शुरू (Photo - Video Screenshot from @ANI)

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के फाल्टा (Falta) में प्रशासन ने टीएमसी (TMC) नेता जहांगीर खान (Jahangir Khan) की अवैध बहुमंजिला इमारत को गिराने का काम शुरू कर दिया है। जहांगीर की अवैध बहुमंजिला इमारत के खिलाफ प्रशासन का बुलडोज़र एक्शन शुरू हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश और हाईकोर्ट की अनुमति के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय जहांगीर और उनकी पत्नी दोनों जेल में हैं।

बीजेपी की तरफ से आई प्रतिक्रिया

प्रशासन की इस कार्रवाई पर शिकायतकर्ता और बीजेपी (BJP) नेता विधान पडुई (Bidhan Padui) ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, "फाल्टा में 2018 से ही लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। हम लंबे समय से इस तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं। सिर्फ सत्ता में आने के बाद से ही नहीं, हमने उनके हर अवैध काम के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाया है। प्रशासन ने उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत यह कदम उठाया है। उन्हें नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। अब कानून ने अपना काम किया है। मैं हाईकोर्ट गया था और वहाँ जीत हासिल की। ​​यह फाल्टा के आम लोगों की जीत है।"

क्या है मामला?

दो मंजिल से ऊंची इमारत के लिए जिला परिषद से अनुमति लेनी होती है। जहांगीर पर आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति के यह काम किया। इस मामले में बीजेपी नेताओं समेत कई अन्य लोगों ने भी टीएमसी नेता के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई कि फाल्टा के श्रीरामपुर में बनी इस इमारत का निर्माण नियमों के मुताबिक नहीं हुआ है। इस मामले में प्रशासन ने उन्हें नोटिस भेजे और सुनवाई के लिए बुलाया, लेकिन जहांगीर पेश नहीं हुए। जांच के बाद मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा और हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ही इस अवैध बनी इमारत को गिराने का काम शुरू किया गया। बुलडोज़र एक्शन के दौरान घटनास्थल पर बीडीओ संदीप सिंह राय, पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे। अवैध इमारत का ताला तोड़कर अंदर घुसा गया, सामान बाहर निकाला गया और फिर उसे तोड़ने का काम शुरू किया गया। इस काम को पूरा करने में कुछ दिन लग सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहांगीर पर कई अन्य आपराधिक मामलों के आरोप भी हैं और उनकी संपत्तियों की भी जांच भी चल रही है।