11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीएमके ने विजय सरकार पर साधा निशाना – ‘आज़ादी के बाद से तमिलनाडु के इतिहास में सबसे खराब 6 महीने’

डीएमके प्रवक्ता टी.के.एस. एलंगोवन ने विजय की टीवीके सरकार पर निशाना साधते हुए उनके कार्यकाल को राज्य के लिए सबसे खराब समय बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 11 Nov 2026, 3:25 PM IST

T.K.S. Elangovam

टी.के.एस. एलंगोवन (Photo - Video Screenshot from @ANI)

तमिलनाडु (Tamil Nadu) में सीएम सी. जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) की पार्टी टीवीके (TVK) की सरकार के लिए सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। आए दिन सरकार किसी न किसी वजह से घिर रही है। अब डीएमके (DMK) के टी.के.एस. एलंगोवन (T.K.S. Elangovam) ने विजय की सरकार पर निशाना साधा है।

तमिलनाडु के इतिहास में सबसे खराब 6 महीने

तमिलनाडु में विजय सरकार को 6 महीने महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन एलंगोवन ने इन 6 महीनों को तमिलनाडु के लिए आज़ादी के बाद से सबसे खराब समय बताया है। दिवाली के दिन राज्य में 12 हत्याओं की खबरों पर मीडिया से बात करते हुए एलंगोवन ने कहा, "आज़ादी के बाद से तमिलनाडु के इतिहास में ये छह महीने सबसे खराब समय रहा है। तमिलनाडु हमेशा से लोगों के आने-जाने के लिए एक सुरक्षित और सुखद जगह रही है। यहाँ तक कि उत्तर भारतीय भी कहते थे कि वो अपने राज्यों की तुलना में तमिलनाडु में ज़्यादा शांति और खुशी महसूस करते हैं। लेकिन अब इस सरकार ने राज्य की यह छवि खराब कर दी है। वो अपराधियों को बढ़ावा दे रही है। टीवीके के एक जिला सचिव के घर से 135 किलोग्राम मेथामफेटामाइन (नशीला पदार्थ) मिला है। लगभग सभी अपराधी टीवीके में शामिल हो गए हैं। मुझे नहीं पता कि इससे राज्य के विकास में कैसे मदद मिलेगी।"

22.10 करोड़ रूपए के घोटाले के मामले में भी घिरी विजय सरकार

तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों से 22.10 करोड़ रूपए के घोटाले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह साइबर धोखाधड़ी का मामला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य के ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े तीन खातों से यह रकम निकाली गई। रामनाथपुरम जिले के मंडपम पंचायत यूनियन से 14 करोड़, नागपट्टिनम से 3.10 करोड़ और तिरुप्पुर जिले के धारापुरम पंचायत यूनियन से 5 करोड़ का घोटाला हुआ है। बीजेपी राज्य सचिव विनोज पी. सेल्वम (Vinoj P Selvam) ने इस मामले में सवाल उठाते हुए पूछा, "सीएम विजय कहाँ हैं? क्या लोगों के टैक्स के पैसे की कोई सुरक्षा नहीं है? क्या यही विजय सरकार की एडमिनिस्ट्रेटिव खासियत है? यह घटना विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार की प्रशासनिक निगरानी, ​​जवाबदेही और तैयारियों पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। ये फंड ग्रामीण विकास, जरूरी सेवाओं और जन कल्याण के लिए हैं। यह वो पैसा है जो आम नागरिकों के फायदे के लिए सरकार को सौंपा गया था। साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर सरकारी भुगतान प्रणालियों में सेंध कैसे लगाई? जब तमिलनाडु की जनता जवाब मांग रही है, तब सीएम विजय सामने क्यों नहीं आ रहे हैं?"