11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, फायरिंग में 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर बाइक सवार आतंकियों ने CRPF जवानों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवान घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 11 Nov 2026, 3:08 PM IST

terrorist attack

Kulgam CRPF attack (File Photo-IANS)

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर बाइक सवार आतंकियों ने CRPF जवानों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवान घायल हो गए। CRPF के अनुसार, घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब जवान इलाके में नाके पर तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार आतंकियों ने नाके पर तैनात जवानों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग में दो जवानों को गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमलावरों की तलाश में अभियान

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हमलावरों की पहचान और उनकी तलाश के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। CRPF ने दो जवानों के घायल होने की पुष्टि की है।

मौके पर भेजी गईं क्विक रिएक्शन टीमें

हमले की सूचना मिलते ही क्विक रिएक्शन टीमों (QRT) को भी मौके पर भेजा गया। सुरक्षा बल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चला रहे हैं।