पार्टी ने 'राष्ट्र के लिए, धर्म के लिए' (For the Nation, For Dharma) का नारा दिया है। पार्टी के झंडे में सबसे ऊपर केसरिया और नीचे सफेद रंग है, जबकि बीच में एक चक्र बनाया गया है। विजयसाई रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश का भविष्य किसी एक राजनीतिक नेता के हाथ में नहीं, बल्कि पूरी तरह प्रदेश की जनता के हाथ में है।