मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध (Milk) की कीमतों में इजाफा करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद अब दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी। नई कीमतें गुरुवार, 12 नवंबर 2026 से लागू हो जाएंगी। कंपनी ने यह फैसला दूध की बढ़ती इनपुट लागत, खासकर किसानों से दूध खरीद की कीमत में हुई बढ़ोतरी के कारण लिया है।