कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के वॉशरूम में विमान को हाईजैक करने की धमकी वाला नोट मिला। नोट में सुबह 11:10 बजे विमान को हाईजैक करने की बात कही गई थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। विमान में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतारकर फ्लाइट को आइसोलेशन बे में भेज दिया गया।