धंगेकर ने यह भी साफ किया कि महायुति में शामिल होने के बावजूद वे सरकार और सत्ताधारी नेताओं के गलत फैसलों पर चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, 'महायुति में हूं, लेकिन जो कुछ चल रहा है, वह लोकतंत्र के लिए घातक है। जो बोया है, वही काटना पड़ेगा। इसका अंत अच्छा नहीं होगा।' उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई भाजपा से नहीं, बल्कि गलत प्रवृत्तियों से है। आज राजनीति में मुद्दों की लड़ाई छोड़कर व्यक्तिगत हमले किए जा रहे हैं। यह स्थिति चिंताजनक है।