रॉबर्ट वाड्रा ने किताब के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है, तब से हमेशा एक तमाशा सा बना रहता है। वे सिर्फ गांधी परिवार को ही निशाना बनाते हैं और इससे आगे सोच ही नहीं पाते। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी को देश और लोगों को जोड़ने, नौकरियां पैदा करने और ऐसी ही कई दूसरी चीजों पर काम करना चाहिए। लेकिन वे ऐसा नहीं करते। वे करते हैं तो सिर्फ ये कि अगर कुछ गलत होता है, तो नेहरू और इंदिरा को ही जिम्मेदार ठहराते हैं। वे खुद अपने भीतर यह नहीं देखते कि सत्ता में अब उनके खुद के पास है।