11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुलगाम आतंकी हमले पर पवन खेड़ा ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, पूछा- गृह मंत्री ने 2019 में किए वादों का क्या हुआ?

Jammu and Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के मीर बाजार में आतंकियों ने CRPF चेकपोस्ट पर फायरिंग कर तीन जवानों को घायल कर दिया। इस हमले को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत ने चिंता जताई और अनुच्छेद 370 हटाने के बाद आतंकवाद खत्म करने के सरकार के दावों पर सवाल उठाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 11 Nov 2026, 4:43 PM IST

Jammu and Kashmir Terror Attack

कुलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Kulgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के मीर बाजार में बुधवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ के चेकपोस्ट को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। बाइक सवार आतंकियों की ओर से की गई गोलीबारी में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आतंकी हमले पर गहरी चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि देश से आतंकवाद और हिंसा का पूरी तरह खात्मा होना चाहिए, लेकिन सवाल यह है कि गृह मंत्री इस घटना पर क्या जवाब देंगे?

अनुच्छेद 370 हटाने के दावे पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के फैसले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय गृह मंत्री ने दावा किया था कि अनुच्छेद 370 हटने से आतंकवाद का निर्णायक अंत हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने भी इस दावे का समर्थन किया था।

पवन खेड़ा ने सवाल उठाया कि सात साल बाद भी यदि कुलगाम के खुले बाजार में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हो रहा है, तो 2019 में किए गए दावों का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद आतंकवाद खत्म करने के उद्देश्य में सरकार सफल नहीं हो पाई है।

पवन खेड़ा बोले- गृह मंत्री दें अपने वादों का जवाब

कांग्रेस नेता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल भी पूछा है। उन्होंने पूछा कि 2019 में किए गए बड़े-बड़े वादों का जवाब कौन देगा? क्या उस समय किए गए दावे गलत थे या फिर पिछले सात वर्षों में सरकार का प्रदर्शन उम्मीदों से बेहद खराब रहा है? खेड़ा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दोनों ही स्थितियों में गृह मंत्री अमित शाह अपने पद के योग्य नहीं हैं।

सुप्रिया श्रीनेत ने भी जताई चिंता, कहा- आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट

वहीं, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी कुलगाम आतंकी हमले को बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि घाटी में आतंकवाद बार-बार सिर उठा रहा है, जो बेहद परेशान करने वाली स्थिति है।

श्रीनेत ने कहा कि देश आतंकवाद और सुरक्षा बलों पर होने वाले किसी भी हमले के खिलाफ पूरी तरह एकजुट है। देश को बांटने या सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर हमला करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस देश के सुरक्षा बलों के साथ खड़ी है।