7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Murder: महाराष्ट्र के चर्चित रोहित पठारे हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

Rohit Pathare Murder: महाराष्ट्र के वैजापुर में रोहित पठारे हत्याकांड में पुलिस ने 7 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी सहित 10 लोग पकड़े जा चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 7 Nov 2026, 9:15 PM IST

Rohit Pathare Murder

रोहित पठारे। फाइल फोटो- पत्रिका

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के वैजापुर में 23 वर्षीय रोहित पठारे की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी सहित 10 लोगों को पकड़ा जा चुका है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते रोहित को घर से अगवा कर कई जगह घुमाया गया और बेरहमी से पीटा गया। उसके शरीर में पेचकस भी घोंपा गया। इस घटना से पूरे महाराष्ट्र में आक्रोश है। अदालत ने गिरफ्तार आरोपियों को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

इनको किया गिरफ्तार

मृतक की पहचान रोहित अनिल पठारे (23) के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में अमन सत्यपाल उंटवाल, आनंद संतोष मथुरे उर्फ राजपूत, अमर मदनसिंह राजपूत, शंकर उर्फ प्रतीक राजू राजपूत, गजू उर्फ गजेंद्र रविंद्रसिंह राजपूत, क्रिश प्रतमसिंह राजपूत, लोकेश उर्फ सोनू गबररसिंह राजपूत, प्रमोद ज्ञानेश्वर वाघचौरे, मयूर बाबासाहेब राहणे और विशाल कड़े शामिल हैं।

गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान हुए पुराने विवाद को लेकर वैजापुर शहर के येवला रोड स्थित एक होटल के सामने दो गुटों में हथियारों से मारपीट हुई थी। इसी विवाद के बाद आरोपियों ने रोहित को उसके घर से जबरन उठा लिया। उसे अलग-अलग चौक-चौराहों पर ले जाकर पीटा गया। आरोपियों ने पत्थरों से उसके पैर कुचल दिए और शरीर में पेचकस घोंप दिया। बाद में उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में हत्या, अपहरण और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी अमन सत्यपाल उंटवाल के शेवगांव तहसील के टाकली इलाके में एक सुनसान जगह पर बने बंद मकान में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं।

कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद से ही महाराष्ट्र में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। शनिवार को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) के नेता संजय ठोकल, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष भालेराव और वंचित बहुजन आघाड़ी के अफसर खान सहित कई नेताओं ने पठारे परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।