7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी 120 साल भी सत्ता में रहें तो गांधी, अंबेडकर और नेहरू से बड़े नहीं बन सकते; अभिजीत दीपके ने साधा निशाना

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कोच्चि में SIR के विरोध प्रदर्शन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने गांधी, अंबेडकर और नेहरू के योगदान का जिक्र करते हुए मोदी की तुलना इन महापुरुषों से की और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोच्चि

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 7 Nov 2026, 7:47 PM IST

Cockroach Janata Party

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके (Photo-IANS)

SIR Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एसआईआर (SIR) के विरोध में आयोजित ‘जंतर-मंतर एट कोच्चि’ प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान का भी जिक्र किया। दीपके ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहे 120 साल तक सत्ता में रहें, लेकिन इन महापुरुषों से बड़े नहीं बन सकते।

पीएम मोदी को लेकर क्या बोले अभिजीत दीपके

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि महात्मा गांधी भारत की आत्मा हैं, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर देश की रीढ़ हैं और पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत का मस्तिष्क हैं। नरेंद्र मोदी की हैसियत नहीं है कि वे इनसे बड़े बन सकें। वे 12 साल नहीं, बल्कि 120 साल तक भी सत्ता में रह लें, तब भी गांधी, अंबेडकर और नेहरू के कद तक नहीं पहुंच सकते।

उन्होंने आगे कहा कि इन महापुरुषों ने देश के लिए जो योगदान दिया, वैसा काम प्रधानमंत्री मोदी कभी नहीं कर सकते। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने मोदी के वैचारिक संगठन पर निशाना साधा। दीपके ने आरोप लगाया कि जब ये नेता देश की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब उनके विरोधी अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुककर उनकी सेवा करने में लगे थे।

अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने भारत को अस्थिर करने के लिए CJP को विदेशी ताकतों से नियंत्रित किए जाने के आरोपों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश को बेचने का आरोप उन पर नहीं, बल्कि सरकार पर लगना चाहिए।

अभिजीत दीपके ने कहा कि वे आरोप लगाते हैं कि भारत को अस्थिर करने के लिए CJP को बाहरी ताकतें नियंत्रित कर रही हैं। मैं मोदी से पूछना चाहता हूं कि ट्रंप के सामने किसने आत्मसमर्पण किया? किसने ट्रंप के कहने पर रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई? किसने ऐसा समझौता स्वीकार किया, जिसमें भारत पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया, जबकि भारत की ओर से जवाब में शून्य प्रतिशत टैरिफ रखने की बात हुई?

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने देश के हितों से समझौता किया है। दीपके ने कहा कि देश को हमने नहीं, बल्कि आपने ट्रंप के हाथों बेचा है। आपने देश के हितों को उनके सामने गिरवी रखा है। जिस व्यक्ति के सामने आपने ऐसा किया, वह आज खुद मुश्किलों में फंस गया है।