रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सीजन-2 के विजेता और पूर्व भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सह-प्रतियोगी तेज प्रताप यादव के 'वोट चोरी' के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने तेज प्रताप पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन्हें गंभीरता से नहीं लेते और न ही कोई अन्य उन्हें गंभीरता से लेता है।