मुंब्रा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणेश जवादवाड के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक शरद कुंभार, प्रशांत पाटिल, वृषाली पवार, तेजस सावंत और राम दलवी के नेतृत्व में पांच टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस ने ज्योति पाटिल (35), रेहान शेख (22), फरहान शेख (21) और हुर्ना शेख (27) को गिरफ्तार किया। इसके बाद अनिता धोत्रे (42) और सुनीता खैरनार (30) को भी पकड़ लिया गया। एक पुलिस टीम ने गोपीनाथ धोत्रे (46) को जालना से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरी टीम ने रत्नागिरी से बच्चे को सुरक्षित बरामद किया।