scriptVIDEO: भारतीय नेवी के साहस ने समुद्री लुटेरों की कोशिश पर फेरा पानी, भाग खड़े हुए डकैत | ins sharda an offshore patrol vessel foils piracy attempt on mv lord mountbatten in gulf of aden | Patrika News
71 Years 71 Stories

VIDEO: भारतीय नेवी के साहस ने समुद्री लुटेरों की कोशिश पर फेरा पानी, भाग खड़े हुए डकैत

जानकारी मिलते ही आईएनएस शारदा ने तेजी से घटनास्थल की ओर रवाना हो गया। शारदा जब पहुंचा तो उस समय लगभग 6 बज रहे थे। जिसके बाद उन्होंने समुद्री डकैतों के खिलाफ कार्यवाई की।

May 17, 2017 / 08:47 pm

पुनीत कुमार

indian navy

indian navy

समुद्री डकैती के लिए कुख्यात अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना के पोत शारदा ने लाइबेरिया के एक समुद्री जहाज को लुटेरों बचा लिया है। जिसके बाद लाइबेरिया पोत लार्ड माउंटबेटन को समुद्री डकैत अगवा करने में विफल रहे।
लाइबेरिया पोत मंगलवार को शाम 4 बजकर 45 मिनट के आसापास अदन की खाड़ी से गुजर रहा था, तभी उसे दो बड़ी और 8 छोटी नौकाओं ने घेर लिया। जिसके बाद पोत लार्ड माउंटबेटन ने बिना देर किए समुद्री क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना को इसकी सूचना दी। और मदद की गुहार लगाई। 
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के मुताबिक, जानकारी मिलते ही आईएनएस शारदा ने तेजी से घटनास्थल की ओर रवाना हो गया। शारदा जब पहुंचा तो उस समय लगभग 6 बज रहे थे। जिसके बाद उन्होंने समुद्री डकैतों के खिलाफ कार्यवाई की। और वह भाग खड़े हुए। 
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash
इस कार्यवाई के बाद नौसेना के जांबाज मारकोस कमांडो ने बिना समय गंवाए हथियारों से लैस हेलिकॉप्टर की मदद से छोटी नौकाओं की जांच और तलाशी की। जिसके बाद इन नौकाओं में मछली पकड़ने का समान नहीं मिलने पर कमांडो शक हुआ। जिसके बाद एक अन्य बड़ी नाव से कमांडो को एके एम रायफल और 28 राउंड के कारतूस मिले। जिसे जब्त कर लिया गया। 
वहीं कार्यवाई खत्म होने के बाद भारतीय नौसेना ने नौकाओं को छोड़ दिया। ध्यान हो कि अदन खाड़ी में पिछले महीने नौसेना ने एक पोत को बचाया था। जिसे सोमालिया के लुटेरों ने अगवा कर लिया था। तो वहीं भारतीय नौसेना इससे पहले भी कई बार व्यापारी जहाजों को समुद्री डकैतों के चंगुल से मुक्त करा चुकी है।

Home / 71 Years 71 Stories / VIDEO: भारतीय नेवी के साहस ने समुद्री लुटेरों की कोशिश पर फेरा पानी, भाग खड़े हुए डकैत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो