30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu-Kashmir: शोपियां में नाम पूछकर आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत, लश्कर फ्रंट ने ली जिम्मेदारी

Kashmiri Pandit Target Killing: कश्मीर घाटी में एक बार फिर से टारगेट किलिंग की घटना सामने आई है। यहाँ आतंकवादियों ने पहले कश्मीरी पंडित से उसका नाम पूछा और फिर गोलियों से भून दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और उसका भाई घायल बताया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 16 Aug 2022, 2:36 PM IST

Jammu-Kashmir: 1 Kashmiri Hindu dead, 1 injured in a terror attack in  Shopian

Jammu-Kashmir: 1 Kashmiri Hindu dead, 1 injured in a terror attack in Shopian (File Pic)

Terrorists shoot at Kashmiri Pandit brothers: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। यहाँ आतंकवादियों ने दो भाइयों को निशाना बनाया है और गोलियां बरसा दी। इसमें एक भाई की जान चली गई है और दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। इस हादसे से पीड़ित परिवार के घर में मातम का माहौल है। वहीं, इस हादसे के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं, इस हत्या की जिम्मेदारी लश्कर फ्रंट ने ली है।


ये घटना जम्मू-कश्मीर के शोपियां के छोटीपुरा इलाके की है जहां एक सेब के बाग में आतंकवादियों ने पहले दोनों भाइयों से उनका नाम पूछा और उन्हें गोली मार दी। कश्मीरी पंडित की पहचान कर इस तरह से गोली मारने की घटना से इलाके में तनाव है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जिसकी पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। दूसरे भाई पिंटू को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।


इस मामले के सामने आने पर बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि वो आतंक के नृशंस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं'। उन्होंने कहा, "शोपियां में निर्दोष बहुसंख्यक समुदाय के सदस्यों पर आतंक के कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं जिसमें एक अल्पसंख्यक समुदाय का सदस्य सुनील कुमार मारा गया और एक अन्य घायल हो गया। आतंक का कोई धर्म नहीं होता। हत्यारों को दंडित किया जाना चाहिए।"


गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में लगातार सुरक्षाबलों, बाहरी मजदूरों और हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। पिछले 24 घंटे से भी कम समय में कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर ये दूसरा हमला है।

इससे पहले सोमवार को जब देश अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था तब आतंकवादियों ने बडगाम में एक घर पर ग्रेनेड से हमला किया था जिसमें करण कुमार सिंह नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया था। फिलहाल इस शख्स का श्रीनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े- पहलगाम में भीषण हादसा, 39 ITBP जवानों ले जा रही बस खाई में गिरी, 6 जवान शहीद