scriptकश्मीर में सुरक्षा बलों का अभियान समाप्त, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे आतंकवादी | jammu kashmir pulwama encounter ends | Patrika News

कश्मीर में सुरक्षा बलों का अभियान समाप्त, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे आतंकवादी

Published: Mar 17, 2017 10:42:00 am

Submitted by:

santosh

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आज तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद शुरू किया गया खोजबीन अभियान समाप्त हो गया।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आज तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद शुरू किया गया खोजबीन अभियान समाप्त हो गया है, क्योंकि आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब हो गए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) ने पुलवामा के कई स्थानों पर खोजबीन अभियान शुरू किए थे। सुरक्षा बल जब पुलवामा के बाटनोरे लस्सीपुरा पहुंचे तो वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। 
सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और कुछ समय तक गोलीबारी चलती रही। इसके बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया। कुछ समय के लिए अंधेरे के कारण अभियान को रोका भी गया ताकि कोई नागरिक इसमें हताहत नहीं हो सके।
सूत्रों ने बताया कि आज सुबह होते ही सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में अभियान को शुरू किया लेकिन आतंकवादियों के भागने के कारण अभियान को समाप्त कर दिया गया। इस संबंध में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो