scriptLok Sabha elections 2024 : कंगना रनौत का विवादों से गहरा नाता, दर्ज हैं आठ मामले | Kangana Ranaut has deep connection with controversies, eight cases are registered | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha elections 2024 : कंगना रनौत का विवादों से गहरा नाता, दर्ज हैं आठ मामले

Lok Sabha elections 2024 : चुनाव आयोग के सी-7 फॉर्म से बड़ा खुलासा हुआ है। बॉलीवुड में पंगा गर्ल के नाम से विख्यात कंगना रनौत पर आठ मामले दर्ज हैं।

नई दिल्लीMar 29, 2024 / 07:15 am

Anand Mani Tripathi

kangana_ranaut_has_deep_connection_with_controversies_eight_cases_are_registered.png

Lok Sabha Elections 2024 : फिल्मों से राजनीति में भाग्य आजमाने मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही कंगना रनौत के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं। इनमें अधिकतर मामले महाराष्ट्र में मुंबई के थानों में दर्ज हैं। ‘पंगा’ गर्ल के नाम से लोकप्रिय रनौत का विवादों से गहरा नाता रहा है। यही कारण है कि उनके खिलाफ मानहानि सहित किसान आंदोलन पर विवादित टिप्पणी करने से लेकर अन्य मामलों में जांच चल रही है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत चुनाव लड़ने वाले को सी-7 फॉर्म में अपनी जानकारी साझा करनी होती है। साथ ही दो अखबारों में भी इसका विज्ञापन प्रकाशित करना होता है। भाजपा ने इस फॉर्म में कंगना को अपना प्रत्याशी बनाए जाने के पीछे कई तर्क दिए हैं, जिसमें उनको सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया है।

 


पहला मामला गीतकार जावेद अख्तर ने मानहानि का किया है, जो मुंबई के अंधेरी में दर्ज है। दूसरा केस आशीष कौल ने मुंबई के बांद्रा थाना में कॉपी राइट का दर्ज करवाया है। इसी तरह तीसरा मामला बांद्रा थाना में ही दर्ज है। चौथा मामला पंजाब के भटिंडा में महिला किसान महिंद्र कौर ने मानहानि का दर्ज है। पांचवां केस जरीना वहाब ने दर्ज कराया है। छठा मामला आदित्य पंचोली ने दर्ज कराया है। सातवां मामला कर्नाटक हाईकोर्ट में रमेश नायक ने दर्ज कराया है और आठवां मामला बॉम्बे हाईकोर्ट के तहत सत्र न्यायालय दिंडोशी में दर्ज है।

Home / National News / Lok Sabha elections 2024 : कंगना रनौत का विवादों से गहरा नाता, दर्ज हैं आठ मामले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो