राष्ट्रीय

कर्नाटकः घूसखोर BJP विधायक के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पूर्व CM सहित कई नेता हिरासत में

Congress Protest in Karnataka on BJP MLA Bribe Case: भाजपा विधायक की रिश्वतखोरी के मामले ने कर्नाटक के सियासी पारे में उबाल ला दिया है। विधायक के बेटे को रंगेहाथों घूस लेते गिरफ्तार करने और फिर छापेमारी में विधायक के ठिकाने से 8 करोड़ कैश बरामदगी के मामले में आज कांग्रेस विरोध-प्रदर्शन कर रही है।
 

Mar 04, 2023 / 12:53 pm

Prabhanshu Ranjan

Karnataka BJP MLA Bribe Case: Congress Protest in Bengaluru, Demands Maadal Virupaksha’s Resign

Congress Protest in Karnataka on BJP MLA Bribe Case: कर्नाटक में भाजपा विधायक के ठिकानों से 8 करोड़ कैश बरामद होने के बाद विधायक के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस आज विरोध-प्रदर्शन कर रही है। बेंगलुरु में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा विधायक मदल विरुपाक्षप्पा की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग को लेकर कर्नाटक में कांग्रेस ने सीएम बासव राज बोम्मई के आवास के घेराव का ऐलान किया था। इसी ऐलान के तहत कर्नाटक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सीएम आवास की ओर बढ़ रहे थे। तब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस प्रदर्शनकारी माने नहीं। जिसके बाद विरोध-प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए नेताओं में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हैं।


पूर्व सीएम सिद्धारमैया सहित कई नेता हिरासत में-

कर्नाटक में भाजपा विधायक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है। वीडियो में सिद्धारमैया सहित कई कांग्रेसी नेता भाजपा विधायक के इस्तीफे की मांग को लेकर सीएम आवास का घेराव करने जाते नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में पुलिस कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेती नजर आ रही है।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

 

लोकायुक्त भाजपा विधायक को गिरफ्तार करने की तैयारी में-

इधर ओर रिश्वतखोरी के इस मामले में कर्नाटक लोकायुक्त अब भाजपा विधायक मदल विरुपाक्षप्पा को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। मालूम हो कि भाजपा विधायक के बेटे को कथित रूप से 40 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। जिसके बाद भाजपा विधायक मदल विरुपाक्षप्पा के बेटे बीडब्ल्यूएसएसबी के मुख्य लेखाकार प्रशांत मदल के घर सहित अन्य ठिकानों से 8 करोड़ रुपए कैश बरामद किए थे।

यह भी पढ़ें – BJP विधायक के ठिकानों से 8 करोड़ कैश बरामद, 40 लाख की रिश्वत लेते बेटा गिरफ्तार

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- 40 प्रतिशत कमीशन के गठजोड़ का हुआ पर्दाफाश-

इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने कहा कि विधायक विरुपक्षप्पा के बेटे को रिश्वत नगदी और दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने आवास से 8 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। इसने कर्नाटक में भाजपा सरकार के 40 प्रतिशत कमीशन गठजोड़ का पर्दाफाश किया है। भाजपा की घूसखोर सरकार का मामला अब सबके सामने है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सूरजेवाला भी धरने में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें – करोड़ों कैश मिलने के बाद BJP विधायक पर एक्शन, बेटा 14 दिनों की हिरासत में

Hindi News / National News / कर्नाटकः घूसखोर BJP विधायक के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पूर्व CM सहित कई नेता हिरासत में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.