script…तो 3 बच्चों के पिता की पत्नी बन जाती 13 साल की लड़की | korba : police prevented minor girl marriage | Patrika News
71 Years 71 Stories

…तो 3 बच्चों के पिता की पत्नी बन जाती 13 साल की लड़की

 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के अंतर्गत कटघोरा क्षेत्र में एक 13 वर्षीय
बालिका का विवाह तीन बच्चों के पिता के साथ कराया जा रहा था लेकिन बालिका
की मां ने परिवार के खिलाफ जाते हुए अपनी बच्ची को बालिका वधु बनाने से बचा
लिया।

Jun 25, 2015 / 03:35 am

 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के अंतर्गत कटघोरा क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बालिका का विवाह तीन बच्चों के पिता के साथ कराया जा रहा था लेकिन बालिका की मां ने परिवार के खिलाफ जाते हुए अपनी बच्ची को बालिका वधु बनाने से बचा लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस और प्रशासन को बालिका की मां ने खबर दी और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने कटघोरा पुलिस के साथ मिलकर विवाह को रुकवा दिया। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुमान निवासी कंचन बाई की 13 वर्षीय पुत्री कविता का विवाह बांगो थाना अंतर्गत ग्राम मड़ई निवासी समयलाल 35 वर्ष के साथ तय किया गया था।

मंगलवार को बालिका की बारात आनी थी। कंचन बाई को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उसने परिवार वालों से विवाद कर इसका विरोध भी किया। लेकिन परिवार वाले नहीं माने। सूत्रों ने कहा कि कंचन किसी भी शर्त पर अपनी बच्ची को बालिका वधु नहीं बनने देना चाहती थी। लिहाजा उसने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने शादी रुकवा दी। प्रशासन की समझाइश पर बाल विवाह रोक दिया गया। बताया गया है कि समयलाल के तीन बच्चे हैं और उसकी पहले भी दो बार शादी हो चुकी है।

कंचन बाई के साथ परिवार के सदस्यों ने मारपीट भी की है। कंचन बाई ने परिजनों पर पैसे लेकर शादी कराने का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले की जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।

Home / 71 Years 71 Stories / …तो 3 बच्चों के पिता की पत्नी बन जाती 13 साल की लड़की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो