script1951: बेलगाम चुनाव खर्च बना बड़ी चुनौती, जानिए पहले चुनाव में प्रति मतदाता कितने पैसे का आया था खर्च? | Lok sabha election 2024 election expenses reducing Challenge How much was spent per voter in the first election | Patrika News
राष्ट्रीय

1951: बेलगाम चुनाव खर्च बना बड़ी चुनौती, जानिए पहले चुनाव में प्रति मतदाता कितने पैसे का आया था खर्च?

Lok sabha election 2024: देश में पहली बार जब 1951 में आम चुनाव हुए थे, तब करीब 17 करोड़ मतदाताओं ने चुनाव में भाग लिया था। उस समय प्रति मतदाता 60 पैसे का खर्च आया था। जबकि 2019 का लोकसभा चुनाव देश का सबसे महंगा चुनाव रहा। यह राशि लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़ने वाली है। पढ़ें नरेन्द्र सिंह सोलंकी की विशेष रिपोर्ट…

नई दिल्लीMar 27, 2024 / 11:47 am

Shivam Shukla

how much cost of  election in india

चुनावों के दौरान राजनीतिक पार्टियां पानी की तरह पैसा बहाती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी भारत का चुनाव दुनिया में सबसे महंगा होने वाला है। इस साल के लोकसभा चुनावों में लगभग 97 करोड़ से ज्यादा मतदाता हिस्सा लेंगे। मतदाताओं की संख्या के हिसाब से यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव होने वाला है। देश में पहली बार जब 1951 में आम चुनाव हुए थे, तब करीब 17 करोड़ मतदाताओं ने चुनाव में भाग लिया था। उस समय प्रति मतदाता 60 पैसे का खर्च आया था। इस तरह पहले आम चुनाव में सिर्फ 10.5 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। वहीं, 2019 तक आते-आते यह खर्च 6500 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

खर्चों के अध्ययन के लिए EC ने किया था समिति का गठन

इसी तरह, विधानसभा क्षेत्रों के लिए खर्च की सीमा राज्यों के आधार पर 20 से 28 लाख रुपए से बढ़ाकर 28 से 40 लाख रुपए कर दी गई थी। वर्ष 2020 में चुनाव खर्च की सीमा का अध्ययन करने के लिए चुनाव आयोग ने एक समिति का भी गठन किया था।

Home / National News / 1951: बेलगाम चुनाव खर्च बना बड़ी चुनौती, जानिए पहले चुनाव में प्रति मतदाता कितने पैसे का आया था खर्च?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो