scriptLok Sabha elections 2024: पटरी पर आया इंडिया अलायंस, भाजपा के खिलाफ पांच राज्यों की 221 सीटों पर उतारेगी एक प्रत्याशी | Lok Sabha elections 2024: 'India, Alliance' on track, INDIA field one candidate on 221 Lok Sabha seats to Defeat BJP | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha elections 2024: पटरी पर आया इंडिया अलायंस, भाजपा के खिलाफ पांच राज्यों की 221 सीटों पर उतारेगी एक प्रत्याशी

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव में इंडिया (INDIA) गठबंधन झटकों से उबर पटरी पर लौटता दिख रहा है। यूपी (UP) में कांग्रेस (Congress) 17 और सपा (SP) व अन्य सहयोगी दल 63 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। दिल्ली (Delhi) AAP में भी जल्द फैसला हो जाएगा। पढ़िए शादाब अहमद की विशेष रिपोर्ट…

Feb 22, 2024 / 06:27 am

Anand Mani Tripathi

Lok Sabha elections 2024:  'India, Alliance' on track, INDIA field one candidate on 221 Lok Sabha seats to Defeat BJP

 

 


Lok Sabha Elections 2024 लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन झटकों से उबरते हुए पटरी पर लौटता दिख रहा है। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से हुई है। यूपी की 80 सीटों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा की गई। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 17 पर चुनाव लड़ेगी। शेष 63 सीटों पर सपा व अन्य सहयोगी दल उतरेंगे। इसके बाद कुल 221 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के सिंगल उम्मीदवार खड़े होते दिख रहे हैं। दिल्ली की सात सीटों पर एक-दो दिन में फैसला होने की उम्मीद है। यदि दिल्ली में कांग्रेस और आप में सहमति बनी तो इंडिया गठबंधन की सिंगल उम्मीदवार वाली सीटों की संख्या 228 पहुंच जाएगी।

 


इंडिया गठबंधन को पिछले कुछ समय से लगातार झटके पर झटके मिल रहे थे। पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, पंजाब और केरल में गठबंधन का सिंगल उम्मीदवार का फॉर्मूला विफल हो चुका है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बातचीत के बाद दोनों दलों के बीच सीटों का समझौता हुआ। दिल्ली को लेकर अभी पेच फंसा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस तीन और आप के चार सीटों पर उतरने की सैद्धांतिक सहमति हो गई है। सीटों के नाम को लेकर पेच फंसा हुआ है। एक-दो दिन में निर्णय हो सकता है।

 

रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया

 

महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार और शिवसेना उद्धव ठाकरे के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है। मसला सुलझा लिया गया है। औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

 

बिहार में कांग्रेस-आरजेडी और झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी के बीच गठबंधन है। दोनों राज्यों में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सहयोगी शामिल हो चुके हैं। यहां ज्यादा दिक्कत नहीं है।

 

तमिलनाडु में डीएमके और कांग्रेस के बीच गठबंधन बरकरार है। वहां कमल हासन की पार्टी को साथ लाने की कोशिश हो रही है। उन्हें लोकसभा या राज्यसभा की एक सीट देने पर चर्चा चल रही है।

 


राज्य सीटें
उत्तर प्रदेश 80
तमिल नाडु 39
बिहार 40
महाराष्ट्र 48
झारखंड 14

यहां अलग-अलग लड़ेंगे
राज्य सीटें
पश्चिम बंगाल 42
पंजाब 13
केरल 20

 


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का गुरुवार व शुक्रवार को ब्रेक रहेगा। वहीं 24 फरवरी की सुबह मुरादाबाद से फिर शुरू होगी। उसके बाद संभल, अलीगढ़, हाथरस, और आगरा होते हुए यात्रा 26 फरवरी को राजस्थान के धौलपुर पहुंचेगी। जहां यात्रा का 1 मार्च तक ब्रेक होगा। इसके बाद 2 मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर से मध्यप्रदेश पहुंचेगी। मध्यप्रदेश के मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम जिले से होते हुए यात्रा फिर से राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रवेश करेगी। जहां से यात्रा गुजरात के दाहोद जाएगी। राहुल 5 मार्च को दोपहर 2 बजे उज्जैन के परम पवित्र श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। उन्होंने पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 29 नवंबर 2022 को यहां दर्शन किया था। दो दिन इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे राहुलः राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड दौरे पर रहेंगे। जहां वे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दो लेक्चर देंगे।

Hindi News/ National News / Lok Sabha elections 2024: पटरी पर आया इंडिया अलायंस, भाजपा के खिलाफ पांच राज्यों की 221 सीटों पर उतारेगी एक प्रत्याशी

ट्रेंडिंग वीडियो