scriptविवादों के बीच पार्टी में बढ़ा महुआ मोइत्रा का कद, ममता बनर्जी ने दी अहम जिम्मेदारी | mahua moitra appointed party president in krishnanagar west bengal | Patrika News
राष्ट्रीय

विवादों के बीच पार्टी में बढ़ा महुआ मोइत्रा का कद, ममता बनर्जी ने दी अहम जिम्मेदारी

Mahua Moitra appointed as a party president: टीएमसी की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर जिले का अध्यक्ष बनाया है।

Nov 13, 2023 / 07:39 pm

Prashant Tiwari

 mahua moitra appointed party president in krishnanagar west bengal
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा इन दिनों कैश फॉर क्वैरी मामले में फंसी हुई है। लेकिन इसी बीच पार्टी की तरफ से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। टीएमसी की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें कृष्णानगर जिले का अध्यक्ष बनाया है। यह जिला उनकी ही लोकसभा सीट के अंतर्गत है। इस तरह वह अपने संसदीय क्षेत्र में और मजबूत हुई हैं। बता दें कि ममता के इस कदम के बाद लोग उन्हें महुआ का मौन समर्थन देने का आरोप लगा रहे हैं।
https://twitter.com/MamataOfficial?ref_src=twsrc%5Etfw

महुआ ने खुद दी जानकारी

महुआ ने पार्टी की जिला अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी खुद दी है और ममता बनर्जी को धन्यवाद कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को मैं जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए धन्यावद देती हूं। मैं हमेशा पार्टी और कृष्णानगर के लोगों के हित में काम करती रहूंगी।’ गौरतलब है कि महुआ मोइत्रा के समर्थन में ममता बनर्जी ने अब तक खुलकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन विवाद के बीच उन्हें जिम्मेदारी देने से साफ है कि उनकी ओर से मौन समर्थन जरूर है।

Hindi News/ National News / विवादों के बीच पार्टी में बढ़ा महुआ मोइत्रा का कद, ममता बनर्जी ने दी अहम जिम्मेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो