scriptमणिपुर में बाढ़ से बिगड़े हालात, भूस्खलन से बचाव आैर राहत कार्यों में आ रही है दिक्कत | Manipur Flood: Thousands displaced, highways disconnected | Patrika News
71 Years 71 Stories

मणिपुर में बाढ़ से बिगड़े हालात, भूस्खलन से बचाव आैर राहत कार्यों में आ रही है दिक्कत

मणिपुर में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है।

Jul 05, 2017 / 12:39 pm

Abhishek Pareek

मणिपुर में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। अधिकतर क्षेत्रों में पानी भरने तथा भूस्खलन होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
स्थानीय प्रशासन और स्वयं सेवी संस्थाएं बाढ़ प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़कों पर यातायात बाधित है। इस कारण से राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। 
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मेें पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इस बीच राज्य सरकार ने संकट के समय में ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहने के कारण एक वरिष्ठ अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया है। 
राज्य सरकार बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राज्य सरकार ने इसे राज्य आपदा घोषित कर दिया है तथा मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने केंद्र सरकार से इसे भीषण आपदा घोषित करने की अपील की है। 

Home / 71 Years 71 Stories / मणिपुर में बाढ़ से बिगड़े हालात, भूस्खलन से बचाव आैर राहत कार्यों में आ रही है दिक्कत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो