राष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लेह पहुंचे मनोज तिवारी और निरहुआ, जवानों को परोसा खाना

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांसद व अमिनेता मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ लेह पहुंच कर जवानों के साथ टाइम स्पेंड किया। इसके साथ ही उन्होंने जवानों को खाना भी परोसा, जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए शेयर की। इसके साथ ही मनोज तिवारी ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Aug 15, 2022 / 01:13 pm

Abhishek Kumar Tripathi

Manoj Tiwari and Nirhua reached Leh on the occasion of Independence Day, served food to the soldiers

भारत आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। यह जश्न ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत मनाया जा रहा है, जिसके जरिए देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से झंडा फहराते हुए देश को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने अगले 25 सालों में विकसित भारत के लिए 5 संकल्प देश के सामने रखा। इसके साथ ही उन्होंने भाई-भतीजावाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को देश के सामने बड़ी चुनौती बताई। इसी बीच सांसद व अमिनेता मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ लेह पहुंच कर जवानों के साथ टाइम स्पेंड किया, जिसकी फोटोज मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए शेयर करते हुए लिखा कि लेह में ITBP के जवानों के साथ साथ खाना खाने का अवसर मिला। वहीं उन्होंने बताया कि जवानो को खाना परोसा, जिससे बहुत आनंद प्राप्त हुआ।
मनोज तिवारी और निरहुआ के द्वारा जवानों को खाना परोसे जाने की फोटोज शेयर करने पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तरीफ कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर कमेंट करके आजादी के 75 साल पूरे होने की शुभकामनाएं देते हुए तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम लिखते हुए तारीफ कर रहे हैं।

PM मोदी के 5 प्रण को शेयर करते हुए स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लिए देश के सामने 5 प्रण रखा है, जिसको ट्वीट करके शेयर करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं दी। मनोट तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा धरती को पकड़ के रखेंगे तभी ऊंचा उड़ेंगे। आज हमें पंच प्राण का शपथ लेना है जिसमें उन्होंने लिखा कि विकसित भारत, गुलामी से मुक्ति, विरासत पे गर्व, एकता व एक जुटता और नागरिकों को अपने कर्तव्यपालन का प्रण। इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें

PM मोदी ने विकसित भारत के लिए देश के सामने 5 प्रण रखा, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बताया चुनौती

 
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%BE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सोनिया गांधी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने लेटर के माध्यम से कहा कि आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश के गौरवशाली उपलब्धियों को कम करने में लगी हुई है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं आगे उन्होंने आगे कहा कि राजनैतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर की गई कोई भी गलत बयानबाजी के हर प्रयाश का कांग्रेस विरोध करेगी।

यह भी पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस पर सोनिया गांधी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, लेकिन सरकार पर ऐसे साधा निशाना

Home / National News / स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लेह पहुंचे मनोज तिवारी और निरहुआ, जवानों को परोसा खाना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.