26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर सोनिया गांधी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, लेकिन सरकार पर ऐसे साधा निशाना

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा किराजनीतिक लाभ के लिए भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को कम करने का प्रयास किया जा रहा, जो अस्वीकार्य है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 15 Aug 2022, 12:04 PM IST

independence-day-sonia-gandhi-congratulated-the-countrymen-on-independence-day-but-targeted-the-government.jpg

Today's narcissist govt: Sonia Gandhi's jibe at BJP in Independence Day message

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने यह शुभकामनाएं एक लेटर जारी करके दिया है, जिसे कांग्रेस के ऑफिसियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है। पत्र के माध्यम से सोनिया गांधी ने कहा कि पिछले 75 साल में भारत ने अपने प्रतिभाशाली भारतवासियों की कड़ी मेहनत के बल पर विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौघोगिकी सहित अन्य क्षेत्रों में विश्व स्थल पर अमिट छाप छोड़ी है।

इसके साथ ही सोनिया गांधी कहा कि भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक तरफ स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की है वहीं दूसरी तरफ प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत किया है। इसके साथ ही भारत भाषा, धर्म, संप्रदाय की बहुलतावाद की कसौटी पर हमेशा खरा उतरने वाले अग्रणी देशों के रूप में पहचान बनाई है।


केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सोनिया गांधी ने लेटर के माध्यम से कहा कि हमने 75 सालों में कई उपलब्धियां हासिल की है, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश के गौरवशाली उपलब्धियों को कम करने में लगी हुई है। इस कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजनैतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर की गई कोई भी गलत बयानबाजी और गांधी, नेहरु, पटेल, आजाद जैसे महान नेताओं को झूठ के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयाश का कांग्रेस विरोध करेगी।


केरल कांग्रेस ने पीएम मोदी के भाषण को लेकर किया हमला

केरल कांग्रेस ने पीएम मोदी के भाषण को सही बताते हुए कहा कि हमें संघ परिवार से देश को मुक्त करना है। इसके साथ ही आगे कहा कि सत्ता में इन भ्रष्ट दीमकों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की वास्तविक आवश्यकता है जो पिछले 75 सालों में एक देश के रूप में हमने जो कुछ भी बनाया है उसे खाते और बेचते जा रहे हैं! दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सामने भाई-भतीजावाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को चुनौती बताया था। इसी बयान को लेकर केरल कांग्रेस ने पीएम मोदी व RSS (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) पर हमला किया है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने विकसित भारत के लिए देश के सामने 5 प्रण रखा, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बताया चुनौती