scriptमराठा आंदोलन ने किया सरकार की नाक में दम, सूत्रधार की जारी है तलाश | Maratha protests: Govt committed to resolve issues, says CM Devendra Fadnavis | Patrika News
71 Years 71 Stories

मराठा आंदोलन ने किया सरकार की नाक में दम, सूत्रधार की जारी है तलाश

महाराष्ट्र सरकार की नाक में दम कर चुका 9 सितम्बर से जारी मराठा आंदोलन दिन प्रति दिन और भी विशाल होता जा रहा है। नवी मुंबई व पुणे, लातूर, यवतमाल और वाशिम में रविवार को भी लाखों मराठाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

वाराणसीSep 26, 2016 / 08:47 am

Abhishek Pareek

महाराष्ट्र सरकार की नाक में दम कर चुका 9 सितम्बर से जारी मराठा आंदोलन दिन प्रति दिन और भी विशाल होता जा रहा है। नवी मुंबई व पुणे, लातूर, यवतमाल और वाशिम में रविवार को भी लाखों मराठाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। 
नवी मुंबई में आयोजित प्रदर्शन में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी शिरकत की। उस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों को दिलासा दिलाया कि कोपर्डी दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाएगी। मराठा आरक्षण के लिए महाराष्ट्र सरकार तैयार है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अभी तक कोई हरी झंडी नहीं मिल सकी है। इसके बावजूद आंदोलनकारियों ने अपना क्रांति मोर्च जारी रखने की बात कही है, जिससे सरकार की बेचैनी बढ़ गई है।




सूत्रधार का पता नहीं
महाराष्ट्र का खूफिया तंत्र अभी तक इस आंदोलन के सूत्रधार का पता नहीं लगा पाया है। प्रदर्शनों का नेतृत्व साक्षी समेत 5 मराठा लड़कियां कर रही हैं। लेकिन, साक्षी के अलावा किसी की जानकारी सरकार के पास नहीं है।




– मराठाओं के आरक्षण का हम समर्थन करते हैं, लेकिन आंदोलन को लेकर अट्रोसिटी एक्ट में फेर-बदल या उसे रद्द करने को लेकर हमारा कोई समर्थन नहीं है। पिछली घटनाओं को देखते हुए दलितों को आज और भी ज्यादा सुरक्षा की जरूरत है। समय रहते आंदोलन का जवाब नहीं देती है तो सरकार गिर जाएगी।
संजय निरूपम, अध्यक्ष, कांग्रेस।

Home / 71 Years 71 Stories / मराठा आंदोलन ने किया सरकार की नाक में दम, सूत्रधार की जारी है तलाश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो