scriptPunjab MMS Leak: आरोपी MBA की छात्रा गिरफ्तार हुए जवान को भी कर रही थी डेट | MBA Girl who filmed Chandigarh students was dating arrested Army man as | Patrika News
राष्ट्रीय

Punjab MMS Leak: आरोपी MBA की छात्रा गिरफ्तार हुए जवान को भी कर रही थी डेट

Chandigarh University MMS Leak: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक मामले में पुलिस की हिरासत में आए चौथे आरोपी संजीव सिंह ने दावा किया है कि वो और आरोपी लड़की दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

Sep 26, 2022 / 08:49 pm

Mahima Pandey

Chandigarh University MMS Leak

Chandigarh University MMS Leak

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक मामले में पंजाब पुलिस ने चौथे आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया था। इस जवान पर लड़की पर दबाव डालने का शक था, अब नए खुलासे में सामने आया है कि आरोपी MBA की छात्रा संजीव को भी डेट कर रही थी। ये दावा खुद आरोपी संजीव ने मोहाली पुलिस की हिरासत में किया है।
एक अंग्रेजी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार , आरोपी संजीव सोशल मीडिया के जरिए आरोपी छात्रा से मिला था और नंबर शेयर किया था। हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी छात्रा ने संजीव के साथ ही आपत्तिजनक वीडियो शेयर किया था या नहीं। पुलिस ने संजीव के पास से दो फोन बरामद किये हैं।

बता दें कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक मामले में आरोपी छात्रा के अलावा फौजी संजीव सिंह, सन्नी मेहता और रंकज वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संजीव का पता पुलिस ने आरोपी छात्रा के Whattsapp चैट के जरिए लगाया था। इस चैट से ही ये खुलासा हुआ था कि संजीव बार बार छात्रा पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर भेजने का दबाव बना रहा था। यहाँ तक कि लड़की ने ये भी बताया था कि वो इस तरह की फोटो और वीडियो क्लिक करने से अजीब सी स्थिति मीन फंस गई थी इसके बावजूद वो उसपर दबाव बना रहा था।
यह भी पढ़ें

चंडीगढ़ वीडियो कांड जैसी भोपाल में हुई घटना, माता-पिता पूछ रहे बेटी कैसी हो

संजीव का नंबर आरोपी लड़की ने रंकज वर्मा के फोटो पर सेव किया था। वहीं, रंकज ने दावा किया है कि वो इस मामले में निर्दोष है और उसके शिमला वाले बॉयफ्रेंड को जानता तक नहीं है। अब उसने कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की है।

Home / National News / Punjab MMS Leak: आरोपी MBA की छात्रा गिरफ्तार हुए जवान को भी कर रही थी डेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो