राष्ट्रीय

चंडीगढ़ से लापता हुई लड़की गुजरात में मिली, अपहरण करने वाला शख्स गिरफ्तार

चंडीगढ़ से लापता हुई लड़की गुजरात में पुलिस को मिल गई है, जिसके बाद पुलिस ने लड़की को उसके घर भेज दिया है। वहीं पुलिस ने लड़की का अपहरण करने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण करने वाले शख्स ने बताया है कि वह लड़की को सोशल मीडिया के जरिए जानता है।

Oct 03, 2022 / 06:02 pm

Abhishek Kumar Tripathi

Missing Chandigarh girl found in Gujarat, man arrested for ‘abducting’ her

सोमवार 26 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 15 से लापता हुई लड़की पुलिस को गुजरात के सूरत से मिल गई है। पुलिस के पास लड़की के अपहरण की शिकायत की गई थी, जिसके बाद लड़की की तालाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार लड़की ऑटोरिक्शा के जरिए सेक्टर 15 से रेलवे स्टेशन पहुंची थी। जांच कर रही पुलिस को उस समय निराश होना पड़ा था, जब चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए थे।
पुलिस ने बताया कि “हम लड़की तक उसके इंस्टाग्राम अकाउंट व फ्रेंडलिस्ट के जरिए पहुंच सके। लड़की पूरी तरह से ठीक है, जिसको उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया है।” इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की के पास से एक मोबाइल मिला है।
पीड़ित लड़की के तीन इंस्टाग्राम अकाउंट, तीनों से चैट डिलीट
इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि लड़की के पास जो मोबाइल मिला है उसके कोई भी सिम कार्ड नहीं लगा हुआ है, लड़की वाईफाई से कनेक्ट करके मोबाइल चला रही थी। इसके साथ ही इंस्पेक्टर जसबीर ने बताया कि लड़की का कम से कम तीन इंस्टाग्राम अकाउंट मिला है, जिससे चैट डिलीट की गई है।
 
सोशल मीडिया के जरिए लड़की को जानता था आरोपी लड़का
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी लड़के ने बताया है कि वह लड़की को सोशल मीडिया के जरिए जानता है। पुलिस आरोपी लड़के से अभी पुछताछ कर रही है, जिसके बाद इस केस के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें

दिल्ली में हर दिन 6 रेप, इस साल के पहले 6 महीने में दर्ज हुए 1,100 से अधिक मामले

Hindi News / National News / चंडीगढ़ से लापता हुई लड़की गुजरात में मिली, अपहरण करने वाला शख्स गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.