राष्ट्रीय

Delhi CM केजरीवाल के बाद अब सत्येंद्र जैन पर आफत, Modi सरकार ने दी CBI को जांच की मंजूरी

Delhi CM अरविंद केजरीवाल के बाद मंत्री रहे सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। केंद्र सरकार ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ CBI जांच की मंजूरी दे दी है।

Mar 29, 2024 / 08:33 pm

Anand Mani Tripathi

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत नहीं मिली है तो वहीं अब आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ CBI जांच की मंजूरी मिल गई है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी पर पूरी तरह से शिकंजा कसता जा रहा है। केंद्र सरकार ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से कथित तौर पर 10 करोड़ रुपए की उगाही के मामले में CBI जांच की मंजूरी दी है।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने CBI जांच की सिफारिश की थी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने इसे आज हरी झंडी दे दी है। इससे पहले उपराज्यपाल ने 9 फरवरी को तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल और तत्कालीन अधीक्षक राज कुमार के खिलाफ भी सीबीआई जांच की मंजूरी दी थी।

फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस को अपने जाल में फंसाने वाले सुकेश ने तिहाड़ जेल में प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 10 करोड़ की राशि सत्येंद्र जैन को देने का दावा किया था। करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले सुकेश ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर यह आरोप लगाया था कि जेल में सत्येंद्र जैन की अपनी सरकार चलती है।

संबंधित विषय:

Home / National News / Delhi CM केजरीवाल के बाद अब सत्येंद्र जैन पर आफत, Modi सरकार ने दी CBI को जांच की मंजूरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.