राष्ट्रीय

बिहार के सभी जिलों में बनेंगे मोदी और नीतीश नगर, जानिए क्या होगी इसकी खासियत

Modi & Nitish Nagar in Bihar: बिहार के सभी जिलों में मोदी नगर और नीतीश नगर के नाम से नगर बसाया जाएगा। इस बात की घोषणा आज मानसून सत्र के आखिरी दिन आज बिहार के भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने की। इस योजना की शुरुआत बिहार के बांका जिले से होगी। जानिए क्या होगी बिहार में बसाए जाने वाले मोदी और नीतीश नगर की खासियत…

नई दिल्लीJun 30, 2022 / 06:03 pm

Prabhanshu Ranjan

Modi Nitish Nagar Will be Made in Every District of Bihar

Modi and Nitish Nagar in Bihar: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन आज नीतीश सरकार के भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि बिहार के सभी जिलों में अब ‘मोदी नगर’ और ‘नीतीश नगर’ बनाया जाएगा। इस योजना की शुरुआत बिहार के बांका जिले से होगी। बांका के रजौन प्रखंड में इस स्कीम के लिए 8 एकड़ भूमि को चिह्नित किया गया है।

बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय ने गुरुवार को कहा कि प्रत्येक जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर मोदी नगर और नीतीश नगर बनाए जाएंगे। इस नगर की खासियत बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में भूमिहीन लोगों को तीन से पांच डिसमिल जमीन दी जाएगी और उसके बाद केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से उस पर घर बनाए जाएंगे। मंत्री के अनुसार इस नगर में भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराते हुए वहां घर बनाकर दिया जाएगा।

 

नगर में होंगी रहने-सहने की सभी सुविधाएं-
मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि कोई भी विस्थापित अकेले नहीं जाना चाहता, इस कारण ऐसे लोगों को एक ही जगह पर बसाने की योजना है, जहां सभी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं के नाम पर कोई योजना या काम नहीं है, इसलिए इनके नाम पर इसकी शुरुआत की गई है। मंत्री ने कहा कि हर जिले में यह नगर होगा।

यह भी पढ़ेंः बिहार के शिक्षा मंत्री का ऐलान, 83 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली जुलाई तक

प्रधानमंत्री आवास योजना से बनाया जाएगा मकान-
मंत्री ने बताया कि इसकी शुरुआत बांका से की जा रही है। वहां रजौन प्रखंड में आठ एकड़ भूमि को चिन्हित किया गया है। अधिकारियों को जल्द इस इलाके में सड़क बनाने और बिजली के पोल लगाने, बच्चों के खेलने के लिए मैदान सहित अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। भूमिहीनों को उस जमीन पर ही उन्हें लाकर जमीन के कागजात दिए जाएंगे, जिससे भविष्य में किसी प्रकार का विवाद नहीं हो। इस जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना से घर बनाया जाएगा।

Home / National News / बिहार के सभी जिलों में बनेंगे मोदी और नीतीश नगर, जानिए क्या होगी इसकी खासियत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.