3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar: शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया ऐलान, 83 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली जुलाई तक

बिहार में 83300 पदों पर शिक्षक, प्रधान शिक्षक और शारीरिक अनुदेशकों की जल्द बहाली होने वाली है। शिक्षक व स्कूल भवनों की कमी का हवाला देते हुए मंत्री ने कहा कि अभियान चलाकर शिक्षकों की बहाली की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 30 Jun 2022, 12:59 PM IST

Bihar: शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया ऐलान, 83 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली जुलाई तक

Bihar: शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया ऐलान, 83 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली जुलाई तक

बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खहबर आई है। राज्य में जल्द ही 83300 शिक्षक, प्रधान शिक्षक और शारीरिक अनुदेशकों की भर्ती की तैयारी चल रही है। बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC और शिक्षा विभाग के माध्यम से इसके लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इनमें से उच्च माध्यमिक स्कूलों में 30 हजार शिक्षकों की भर्तियां जुलाई में ही पूरी हो जाएंगी। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को विधान सभा में यह घोषणा की। वे इस विभाग की अनुपूरक मांग पर हुई बहस का उत्तर दे रहे थे।

विजय चौधरी से सदन को बताया कि रिक्तियों को भरना सरकार की प्राथमिकता में है। कोर्ट, कोरोना आदि ऐसे कई कारण रहे हैं, जिनसे बहाली की गति धीमी हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसा क्षेत्र है जहां निवेश होता है। इसमें खर्च हुई राशि का परिणाम बाद में सामने आता है। शिक्षकों की कमी का हवाला देते हुए शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, कि अभियान चलाकर शिक्षकों की बहाली की जा रही है। 6वें चरण के तहत अब तक करीब 42 हजार से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिल चुका है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की बहाली के अलावा स्कूल भवनों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दो साल में स्कूल भवनों के निर्माण पर 7 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अह राज्य की हरेक पंचायत में प्लस टू स्कूल है, इसमें इटर तक की पढ़ाई होती है। 30 हजार शिक्षकों की बहाली कानूनी अड़चनों के चलते रुकी हुई थी। अब कोई अड़चन नहीं है। वहीं इंटर स्तरीय स्कूल के लिए 5300 पदों पर प्रधानाध्यापकों के पदों को भरने के लिए भी BPSC ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Odisha: अपने ही अपहरण के मामले में फंसे पति को जेल से छुड़ाने के लिए पत्नी काट रही कोर्ट के चक्कर

उन्होंने सदन को बाताय कि शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के 8386 पद स्वीकृत किये गये हैं। प्रत्येक मध्य विद्यालय में एक पद है। 3 हजार अनुदेशकों की बहाली हो चुकी है, बाकी 5 हजार के लिए जल्द पात्रता परीक्षा का होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 3000 शिक्षकों को 15 दिनों के अंदर नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। पहली बार बिहार में 40,000 से अधिक प्रधान शिक्षकों के पद पर बहाली हो रही है BPSC के माध्यम से इन पदों को जल्द भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें: धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद जुबैर की वजह से ही अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बना था नूपुर शर्मा केस

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़