Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश में संविधान बदलने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म करने की कोशिश हो रही है। इसे रोकने के लिए हम सड़क पर उतरे हैं। यह लड़ाई भाजपा, मोदी या एनडीए की नहीं, बल्कि देश के संविधान को बचाने की है। जब तक शरीर में खून का आखिरी कतरा है, तब तक देश में संविधान और लोकतंत्र की व्यवस्था को बदलने नहीं देंगे।