scriptMonsoon Update:समय से तीन पहले केरल में मानसून की एंट्री, हो रही बारिश, जानिए आपके यहां कब बदलेगा मौसम | Monsoon hits Kerala 3 Days Ahead of Time know Weather Updates | Patrika News

Monsoon Update:समय से तीन पहले केरल में मानसून की एंट्री, हो रही बारिश, जानिए आपके यहां कब बदलेगा मौसम

locationनई दिल्लीPublished: May 29, 2022 03:08:38 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Monsoon Update:केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसका प्रभाव केरल सहित कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार केरल में मानसून ने समय से तीन दिन पहले दस्तक दी है। मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए अन्य राज्यों के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है।

mansoon

,,,,

Monsoon Update:केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसका प्रभाव केरल सहित कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार केरल में मानसून ने समय से तीन दिन पहले दस्तक दी है। यहां 1 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई थी। लेकिन आज यानि की तीन दिन पहले 29 मई को ही केरल में मानसून प्रवेश कर चुका है। बता दें कि एक दिन पहले मौसम विभाग ने बताया था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी श्रीलंका होते हुए केरल की ओर बढ़ रही है। जो आज केरल में पहुंच गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल में मानसून के पहुंचने की पुष्टि करते हुए कहा कि 1 जून की अपनी सामान्य शुरुआत की तिथि से तीन दिन पहले ही मानसून केरल में आ गया है। भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने रविवार को एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए बताया कि मानसून के प्रवेश से अगले पांच दिनों तक दिल्ली और भारत के उत्तरपूर्व, मध्य इलाकों में हीटवेव से राहत रहेगी।

 
https://twitter.com/Indiametdept/status/1530797975727128576?ref_src=twsrc%5Etfw

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बिहार के कई जिलों में आज बारिश हो भी रही है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः यूपी के 21 जिलों में येलो और 7 में रेड अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

राजस्थान के शेखावाटी व आसपास के इलाकों में बीती देर रात तूफान आई थी। मौसम विभाग के अनुसार यहां रविवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रह सकता है। इससे पूर्वी राजस्थान में धूलभरी आंधी चलने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अलर्ट के अनुसार रविवार को जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में धूलभरी आंधी के साथ बादल गरज के साथ बरस सकते हैं।

बात यदि मध्य भारत की करें तो मध्यप्रदेश में इस समय प्री-मानसून एक्टिव है। जबलपुर, ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर, शहडोल संभाग में रोज हल्की बारिश हो रही है। मालवा-निमाड़ में जून के पहले सप्ताह तक प्री-मानसून के एक्टिव होने की बात कही जा रही है। राज्य में 15 जून के बाद इंदौर-जबलपुर के रास्ते मानसून मध्यप्रदेश में पहुंचने की उम्मीद है। 20 जून तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी।

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में आज भी तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी

बिहार के कई जिलों में आज बारिश हो रही है। बारिश के बीच व्रजपात से अभी तक 7 लोगों के मरने की सूचना सामने आई है। बिहार के बारे में जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि यहां भी मानसून समय से पहले आ जाएगा। पिछले साल भी मानसून संभावित तिथि से एक दिन पहले आया था। यहां 13 से 15 जून के बीच मानसून की तिथि निर्धारित है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो