scriptअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फूटा किसानों का रोष, शवासन कर मनाया ‘शोक दिवस’, कांग्रेस का भी प्रदर्शन | MP Mandsaur Kisan Andolan : Congress and Farmers did Shavasana to Protest | Patrika News
71 Years 71 Stories

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फूटा किसानों का रोष, शवासन कर मनाया ‘शोक दिवस’, कांग्रेस का भी प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जहां पूरी दुनिया योगासन करने में व्यस्त थी, वहीं उत्तर प्रदेश के किसानों ने शवासन कर अपना विरोध जताया।

सीकरJun 21, 2017 / 12:35 pm

Abhishek Pareek

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जहां पूरी दुनिया योगासन करने में व्यस्त थी, वहीं उत्तर प्रदेश के किसानों ने शवासन कर अपना विरोध जताया। बाराबंकी में फैजाबाद हाइवे पर जुटे किसानों ने शवासन कर हार्इवे को जाम कर दिया। इसके चलते मीलों लंबा जाम लग गया। हालांकि इस दौरान स्टूडेंटस आैर एंबुलेंस की गाड़ियों को ही निकलने की इजाजत दी गर्इ।
भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर जुटे किसानों ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान मरणासन्न अवस्था में है। यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में केन्द्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए एक निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया था। 
बाराबंकी के साथ ही अलीगढ़-नोएडा मार्ग पर तप्पन के निकट भी बड़ी संख्या में किसानों ने शवासन किया आैर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध जताया। भारतीय किसान यूनियन ने देशभर के किसानों से इस दिन को योग दिवस के स्थान पर शोक दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया था। 
कांग्रेस का शवासन

भोपाल में कांग्रेस ने भी शवासन कर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की। कांग्रेसी नेताआें ने मंदसौर में किसानों की मौत के विरोध में शवासन किया। मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान कुछ दिनों पहले पुलिस फायरिंग में छह किसानों की मौत हो गर्इ थी।

Home / 71 Years 71 Stories / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फूटा किसानों का रोष, शवासन कर मनाया ‘शोक दिवस’, कांग्रेस का भी प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो