राष्ट्रीय

त्रिपुरा में 8 मार्च को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण, पीएम मोदी सहित BJP के सभी CM होंगे शामिल

Swearing in of new government in Tripura : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को त्रिपुरा में भाजपा और इसके सहयोगी आईपीएफटी के गठबंधन की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के राज्य के दौरे को लेकर मुख्य सचिव एस. के. सिन्हा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

Mar 04, 2023 / 02:58 pm

Shaitan Prajapat

pm modi

Swearing in of new government in Tripura : त्रिपुरा में नई सरकार का 8 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा में नई भाजपा-आईपीएफटी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। हाल ही में संपन्न त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि उसके सहयोगी दल इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने एक सीट जीती। इस शपथ समारोह में शामिल होने के लिए BJP के सभी मुख्यमंत्रियों को भी न्योता भेजा जाएगा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्जी ने कहा कि पार्टी के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

 


एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के त्रिपुरा दौरे को लेकर मुख्य सचिव एस. के. सिन्हा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। एसपीजी की एक टीम भी आज आ रही है। प्रधानमंत्री आठ मार्च को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आ रहे हैं।

 

 


बताया जा रहा है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कल रविवार को दिल्ली जा रहे है। हिमंत दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में त्रिपुरा सहित नागालैंड और मेघालय के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा हो सकती है।

 

 


त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था। साहा ने पत्रकारों से बात करते बताया कि नई सरकार आठ मार्च को शपथ लेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस समोराह में शामिल होने की उम्मीद है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह यहां विवेकानंद मैदान में होगा।

 

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च को त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और इसके सहयोगी दल इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के गठबंधन की नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेवती त्रिपुरा ने शनिवार को यह बात कही।

 

Hindi News / National News / त्रिपुरा में 8 मार्च को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण, पीएम मोदी सहित BJP के सभी CM होंगे शामिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.