scriptहाफिज और दाऊद कैसे आएंगे भारत, जांच एजेंसियों ने अबतक नहीं किया इन्हें वापस लाने का विदेश मंत्रालय से आग्रह | No extradition request with MEA for Dawood, Hafiz Saeed: RTI | Patrika News

हाफिज और दाऊद कैसे आएंगे भारत, जांच एजेंसियों ने अबतक नहीं किया इन्हें वापस लाने का विदेश मंत्रालय से आग्रह

Published: May 14, 2017 10:30:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

ये खुलासा सूचना अधिकार (आरटीआइ) के तहत हुई है। आरटीआइ में विदेश मंत्रालय से पूछा गया कि हाफिज और भगोड़े दाऊद को भारत लाने के लिए क्या कार्रवाई हुई है।

 Hafiz Saeed

Hafiz Saeed

मुंबई आतंकी हमले (26/11) के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और 1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट का आरोपी दाऊद इब्राहिम को लेकर हर भारतीय के दिल में यही बात रहती है कि इन दोनों को हमारे देश में लाकर सजा दी जाए पर अब जो खुलासा हुआ है उसके अनुसार भारत की जांच एजेंसियों ने दोनों को भारत लाने के बारे में गृह मंत्रालय से अब तक कोई आग्रह नहीं किया है।
ये खुलासा सूचना अधिकार (आरटीआइ) के तहत हुई है। आरटीआइ में विदेश मंत्रालय से पूछा गया कि हाफिज और भगोड़े दाऊद को भारत लाने के लिए क्या कार्रवाई हुई है। जब इसका जवाब आया तो सभी सुनने वाले आश्चर्य में पड़ गए। जवाब में कहा गया, ‘भारत में इन मामलों की जांच कर रही एजेंसियों ने अभी तक विदेश मंत्रालय को हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम के प्रत्यर्पण/निर्वासन/वापसी को लेकर कोई निवेदन नहीं किया है।
मुंबई बम धमाका

आपको याद होगा कि मुंबई में 12 मार्च, 1993 को हुए बम धमाकों में 260 लोग मारे और 700 से अधिक घायल हुए थे। इस घटना के बाद मुख्य साजिशकर्ता दाऊद देश छोड़कर भाग गया था। समझा जाता है कि वह अभी पाकिस्तान में है।
मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद 

कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सरगना रहा हाफिज सईद 2008 मुंबई आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता है। समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 26, नवंबर, 2008 को मुंबई पर हमला किया था। इसमें 166 लोग मारे गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो