scriptपाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, नौशेरा सेक्टर में बरसाए मोर्टार, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब | Pakistan Army violates ceasefire along LoC | Patrika News
71 Years 71 Stories

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, नौशेरा सेक्टर में बरसाए मोर्टार, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की आेर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।

Apr 17, 2017 / 10:03 am

Abhishek Pareek

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की आेर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। नौशेरा सेक्टर में पाक सेना ने मोर्टार बरसाए आैर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। 
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने छोटे आैर स्वचालित हथियारों से सुबह करीब 8 बजे फायरिंग शुरू की। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट पाकिस्तान ने मोर्टार भी बरसाए। 

कश्मीरी युवक को जीप पर बांधने के मामले में केन्द्र देगा सेना का साथ
पाकिस्तानी फायरिंग का भारतीय सेना भी समान हथियारों से उचित जवाब दे रही है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल फायरिंग जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

https://twitter.com/ANI_news/status/853821384786563072
कश्मीरी पंडित की कौन सुने फरियाद? श्रीनगर में था घर-व्यापार, अब जयपुर में करते हैं पंचर की दुकान
हम आपको बता दें कि पाकिस्तान की कोशिश हमेशा से ही जम्मू कश्मीर में गड़बड़ी फैलाने की रही है। माना जा रहा है कि नियंत्रण रेखा पर की जा रही ये फायरिंग आतंकवादियों को भारत में भेजने के लिए भी हो सकती है। 

Home / 71 Years 71 Stories / पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, नौशेरा सेक्टर में बरसाए मोर्टार, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो