scriptJ&K: पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर | Pakistan Violates Ceasefire In Two Sectors In Jammu And Kashmir | Patrika News
71 Years 71 Stories

J&K: पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

पाकिस्तान की ओर से गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर रजौरी और पुंछ में भारतीय चौकियां पर भारी गोलाबारी की जिसका भारतीय जवानों ने मुंडतोड़ जवाब दिया।

सीकरJun 01, 2017 / 02:25 pm

Kamlesh Sharma

 terrorists killed

terrorists killed

पाकिस्तान की ओर से गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर रजौरी और पुंछ में भारतीय चौकियां पर भारी गोलाबारी की जिसका भारतीय जवानों ने मुंडतोड़ जवाब दिया। पुंछ में गोलीबारी में सिविल जनरल रिजवर्ड इंजीनियरिंग फोर्स (जीआरईएफ) का एक सिविल कर्मचारी शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी काफी नुकसान पहुंचा है। दूसरी आरे सोपोर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। 
दो आतंकी ढेर

बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने सोपोर के नाथीपोरा बोमई में तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, जब सुरक्षा बलों एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तभी वहां पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। 
सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में इलाके में छिपे एचएम के दो आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ समाप्त हो गई है। गौरतलब है कि सोपोर थाने के निकट बुधवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। 
फायरिंग को मुंहतोड़ जवाब

पुंछ में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर बगैर किसी उकसावे के पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में सिविल जनरल रिजवर्ड इंजीनियङ्क्षरग फोर्स का एक सिविल कर्मचारी शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पुंछ के मेंधर इलाके में सीमा पार गोलीबारी में जीआरईएफ का एक सिविल कर्मचारी शहीद हो गया जबकि जीआरईएफ का एक चालक और सीमा सुरक्षा बल का एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
 रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह 7.40 बजे नौशेरा सेक्टर तथा कृष्णा घाटी में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों, 82 एमएम तथा 120 एमएम के मोर्टारों से अंधाधुंध गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने भी प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की है। 

Home / 71 Years 71 Stories / J&K: पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो