scriptअब अशोक गहलोत कभी नहीं बनेंगे सीएम, जानिए पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा ? | PM Modi Predicted Ashok Gehlot Will Never Become CM After Rajasthan Assembly Election Result 2023 | Patrika News
राष्ट्रीय

अब अशोक गहलोत कभी नहीं बनेंगे सीएम, जानिए पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा ?

Rajastahan Assembly Election Result 2023 : राजस्थान विधानसभा 2023 के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान की गई भविष्यवाणी सच साबित होती लग रही है

Dec 04, 2023 / 10:59 am

Anand Mani Tripathi

pm_modi_and_cm_ashok_gehlot_.png

Rajastahan Assembly Election Result 2023 : राजस्थान विधानसभा 2023 के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान की गई भविष्यवाणी सच साबित होती लग रही है। डूंगरपुर में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था जनता जनार्दन लोग लिखकर रख लें कि अशोक गहलोत इस चुनाव के बाद तो मुख्यमंत्री नहीं ही बनेंगे, आगे भी कभी इस पद पर नहीं बैठेंगे।

मोदी ने कहा था कि मावजी महाराज की भूमि से जो भविष्यवाणी की जाती है, कभी गलत नहीं होती। गहलोत फिर कभी सीएम बनेंगे या नहीं, यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा है, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गहलोत 72 साल के हो चुके हैं। उनकी उम्र को देखते हुए 2028 तक संभव है कि कांग्रेस नए नेतृत्व को आगे बढ़ाए।

यह रहा परिणाम

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 199 सीटों पर चुनाव हुआ। इसमें भारतीय जनता पार्टी को 115 और कांग्रेस को 70 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा 14 सीटों पर निर्दलीय सहित अन्य पार्टियां जीती हैं।

Home / National News / अब अशोक गहलोत कभी नहीं बनेंगे सीएम, जानिए पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा ?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो