राष्ट्रीय

Mann Ki Baat में PM मोदी ने देश की बेटियों की खूब की तारीफ, बोले- देश के सामर्थ्य में नारी शक्ति की बड़ी भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 99वें एपिसोड के जरिए लोगों को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों से इस कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने अंगदान करने वाले कई लोगों से बात की और लोगों को इसके महत्व के बारे में बताया।

Mar 26, 2023 / 12:53 pm

Shaitan Prajapat

Mann Ki Baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के जरिये देश को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का इस साल यह तीसरा एपिसोड है। देशवासियों के साथ अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मन की बात का ये साथ 99वें पायदान पर आ पहुंचा है। 30 अप्रैल को होने वाले 100वें एपिसोड को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। 100वें एपिसोड के लिए आप सभी के सुझाव का बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने देश की बेटियों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि हमारी बेटियां आज भारत और भारत के सपनों को ऊर्जा दे रही हैं।

 

अंगदान के लिए आगे आने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में बताया कि अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए पूरे देश में एक जैसी पॉलिसी पर काम हो रहा है। इस दिशा में राज्यों के स्थायी निवासी होने की शर्त को हटाने का निर्णय भी लिया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने अंगदान के लिए 65 वर्ष से कम आयु की आयु-सीमा को भी खत्म करने का फैसला लिया है। इन प्रयासों के बीच, मेरा देशवासियों से आग्रह है कि आर्गन डोनर ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं। आपका एक फैसला कई लोगों की जिंदगी बचा सकता है, जिंदगी बना सकता है।

https://twitter.com/hashtag/MannKiBaat?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
नारी शक्ति की तारीफ


प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति की तारीफ करते हुए कहा कि आज भारत को जो सामर्थ्य नए सिरे से निखरकर सामने आ रहा है, उसमें बहुत बड़ी भूमिका हमारी नारी शक्ति की है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव और डॉक्यूमेंट्री के लिए ऑस्कर जीतने वाली प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा और डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस का भी जिक्र किया।

https://twitter.com/hashtag/MannKiBaat?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/MannKiBaat?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

 

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा भारत

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत के लोग तो सदियों से सूर्य से विशेष रूप से नाता रखते हैं हमारे यहां सूर्य की शक्ति को लेकर जो वैज्ञानिक समझ रही है। सूर्य की उपासना की जो परंपराएं रही हैं, वो अन्य जगहों पर, कम ही देखने को मिलते हैं। सबका प्रयास की यही भावना आज भारत के सौर मिशन को आगे बढ़ा रही है। दीव भारत का पहला ऐसा जिला बना है, जो दिन के समय सभी जरूरतों के लिए शत्.प्रतिशत स्वच्छ ताक़त का इस्तेमाल कर रहा है।

 

त्योहारों के मौकों पर कोरोना से सजग रहें

मन की बात में पीएम मोदी ने एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बात की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना भी शुरू हो चुका है। अगले कुछ दिनों में श्रीरामनवमी का महापर्व भी आने वाला है। इसके बाद महावीर जयंती, गुड फ्राइडे और ईस्टर भी आएंगे। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौकों पर कोरोना से सजगह रहने की जरूरत है।

Home / National News / Mann Ki Baat में PM मोदी ने देश की बेटियों की खूब की तारीफ, बोले- देश के सामर्थ्य में नारी शक्ति की बड़ी भूमिका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.