scriptपीएम मोदी ने असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे | PM Modi Visit Assam for looking situation Due to flood | Patrika News
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुवाहटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। हवाई दौरे के बाद पीएम मोदी ने अधिकारियों के साथ बाढ़ में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। 

Aug 01, 2017 / 01:33 pm

ashutosh tiwari

flood

flood

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुवाहटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। हवाई दौरे के बाद पीएम मोदी ने अधिकारियों के साथ बाढ़ में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। बैठक में असम, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर में राहत कार्यों पर चर्चा की गई। पीएम मोदी ने सोमवार को बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे की राशि का ऐलान किया था। जिसके तहत बाढ़ पीड़ितों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद की घोषणा की थी।



असम में कुछ सुधार
असम में ज्यादातर नदियों के खतरे के निशान से नीचे बहने की वजह से बाढ़ की स्थति में सुधार हुआ है। हालांकि सोमवार को होजाई में एक व्यक्ति के डूबने से राज्य में बाढ़ में मरने वालो की संख्या बढ़कर 83 हो गई है।

झारखंड में जलस्तर बढ़ा
 झारखंड के भी कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया है. यहां दामोदर, कोनार और सिवनी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। पीएमओ की ओर से ट्वीट किया गया था कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में होंगे, जहां वह बाढ़ के कारण बने हालात और राहत कार्य का जायजा लेंगे।

Home / National News / पीएम मोदी ने असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो