scriptराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे पर, कई प्रोजेक्ट का करेंगी उद्घाटन | president draupadi murmu in karnataka visit for three days know her full schedule | Patrika News
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे पर, कई प्रोजेक्ट का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे पर जा रही हैं। आज महामहिम द्रौपदी मुर्मु चामुंडी हिल्स मैसूर में दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा कई और प्रोजेक्ट का राष्ट्रपति उद्घाटन करेंगी और सम्मान समारोह में शामिल होंगी।

नई दिल्लीSep 26, 2022 / 08:15 am

Abhishek Kumar Tripathi

president-draupadi-murmu-in-karnataka-visit-for-three-days-know-her-full-schedule.jpg

president draupadi murmu in karnataka visit for three days know her full schedule

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार यानी कि आज से 28 सितंबर तक कर्नाटक दोरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मु का देश में किसी भी राज्य का यह पहला दौरा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मैसूर में दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वह हुबली ‘पोउरा सनमाना’ सम्मान समारोह में शामिल होंगी, जिसका आयोजन हुबली-धारवाड़ नगर निगम कर रहा है। इसके अलावा धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान धारवाड़ (IIIT) के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगी।
वहीं दूसरे दिन 27 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगी। इस मौके पर वह वर्चुअल रूप से जोनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी का भी आधारशिला रखेंगी।
सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। इसके साथ ही कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगी, जो महामहिम द्रौपदी मुर्मु के सम्मान समारोह में आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ 28 सितंबर को दो अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति वापस नई दिल्ली आ जाएंगी।
 
14 अक्टूबर को त्रिपुरा दौरे पर जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मु
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 14 अक्टूबर को त्रिपुरा पर जाएंगी, जहां वो 105 साल पुराने पुष्पबंता पैलेस के डिजिटल संग्रहालय का शिलान्यास करेंगी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में पंजाब सहित कई राज्यों का दौरा कर सकती हैं। दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब आने का उन्हें न्योता भी दिया है।
 
राष्ट्रपति बनने के बाद महामहिम द्रौपदी मुर्मु ने दिया पहला विदेश दौरा
हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंची थी, जहां उन्होंने भारत की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किया। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मु की यह पहली विदेश यात्रा थी।

यह भी पढ़ें

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

 

Home / National News / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे पर, कई प्रोजेक्ट का करेंगी उद्घाटन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो