scriptCongress: मानहानि मामले में राहुल गांधी को जमानत मिली | Rahul Gandhi gets bail in defamation case | Patrika News
राष्ट्रीय

Congress: मानहानि मामले में राहुल गांधी को जमानत मिली

BJP: कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी एमएलसी केशव प्रसाद ने राहुल गांधी के के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई है।

बैंगलोरJun 07, 2024 / 11:37 am

Anand Mani Tripathi

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बेंगलुरु की अदालत ने जमानत दे दी है। कर्नाटक के भाजपा नेता और एमएलसी केशव प्रसाद ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। इसेक बाद राहुल गांधी अदालत में शुक्रवार को पेश हुए। यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमानत दे दी। राहुल गांधी मानहानि मामले में पेश होने के लिए शुक्रवार को बेंगलुरु पहुंचे थे।
क्या था मामला?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार परियोजनाओं में 40 फीसदी तक कमीशन लेती है। इसको लेकर विज्ञापन प्रकाशित कर दुष्प्रचार किया था। केशव प्रसाद ने दलील दी कि विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्दारमैया और शिवकुमार ने लोगों को गुमराह करने के लिए झूठे आरोप लगाए। इसके लिए उन पर आईपीसी की धारा 500 के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

Hindi News/ National News / Congress: मानहानि मामले में राहुल गांधी को जमानत मिली

ट्रेंडिंग वीडियो