राष्ट्रीय

PM Modi Video: ‘रामनवमी आ रही है, पापियों को भूलना मत’, कांग्रेस और आरजेडी सहित INDIA पर बरसे पीएम मोदी

Lok sabha elections 2024: बिहार (Bihar) के नवादा में पीएम मोदी (Pm Modi) ने जनता को संबोधित करते हुए INDIA गठबंधन पर कड़ा प्रहार किया। इसके साथ भाजपा (BJP) के कामों की फेहरिस्त का जिक्र किया।

Apr 07, 2024 / 06:34 pm

Anand Mani Tripathi

Lok sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अब सियासी पारा चढ़ने लगा है। राजनीति के राम अब आक्रामक हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर से बिहार पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। INDIA पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठित हुआ। विपक्षी दलों ने हिस्सा नहीं लिया। कांग्रेस और आरजेडी ने तो इसके निर्माण को भी रोकने की कोशिश की। इनकी साजिश नहीं चली देशवासियों ने मिलकर मंदिर का निर्माण करा दिया।

आखिर भगवान राम, अयोध्या और हमारी विरासत से इनकी क्या दुश्मनी है? इन्होंने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का विरोध क्यो किया? इतना ही नहीं इनके मन में इतना ज़हर भरा है कि इनकी पार्टी के कुछ लोगों प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया तो उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। ये क्या है? राम नवमी आ रही है। इन पाप करने वालों को मत भूलना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये जानते हैं कि मोदी की गारंटी ऐसे चलती रही तो इनकी दुकान बंद हो जाएगी। इसके कारण यह लोग मोदी का विरोध कर रहे हैं। ये कहते हैं कि गारंटी देना गैरकानूनी है। मोदी गारंटी इसलिए देता है कि इसके इरादे नेक हैं। वह गारंटी पूरा करने के लिए जी जान से काम करता है।

पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। जब तक मैं गरीबी खत्म नहीं कर दूंगा चैन से नहीं बैठूंगा। ये मोदी मौज के लिए नहीं पैदा हुआ है। यह 140 करोड़ देश वासियों के लिए मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है। कांगेस व आरजेडी को सत्ता का कोई हक नहीं। यह सरकार न बना पाएं तो मछली की तरह तड़पते हैं। यह सत्ता के लिए साथ आए हैं। INDIA गठबंधन के पास न तो विजन है और न ही विश्वसनीयता।

Hindi News / National News / PM Modi Video: ‘रामनवमी आ रही है, पापियों को भूलना मत’, कांग्रेस और आरजेडी सहित INDIA पर बरसे पीएम मोदी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.