script8 नाबालिग लड़कियों का डीप फेक के जरिए न्यूड वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार, ऐसे फंसाता था जाल में | ranchi police arrested a person from muzffarpur bihar who made stripped video of 8 minor girls through deep fake | Patrika News
राष्ट्रीय

8 नाबालिग लड़कियों का डीप फेक के जरिए न्यूड वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार, ऐसे फंसाता था जाल में

रांची पुलिस ने डीप फेक का इस्तेमाल कर नाबालिक लड़कियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले बदमाश युवक को गिरफ्तार किया है।

Nov 25, 2023 / 05:45 pm

Paritosh Shahi

ranchi_police.jpg

नाबालिग छात्राओं की न्यूड डीप फेक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले एक बदमाश युवक को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाले इस शख्स की पहचान विवेक शाह के रूप में हुई है। रांची पुलिस ने बताया कि विवेक ने रांची की आठ लड़कियों की फोटो को एडिट कर उनके डीप फेक वीडियो बनाए थे। जब इसकी शिकायत पुलिस को मिली तो टीम एक्टिव हुई और आरोपी विवेक का लोकेशन पता कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


ऐसे फंसाता था जाल में

रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लड़कियों से दोस्ती करता था और फिर उनकी तस्वीरों को डीपफेक वीडियो में बदल देता था। युवक की इस हरकत का शिकार हुई रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के एक शैक्षणिक संस्थान की कुछ लड़कियां सिटी एसपी राजकुमार मेहता से मिलने पहुंचीं।

सभी लड़कियां नाबालिग थीं। उन्होंने शिकायत की कि उनकी तस्वीरों का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हुए न्यूड वीडियो बनाया गया है और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। रांची पुलिस ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लाए गए युवक को जेल भेज दिया है। उसने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस हरकत में और कौन लोग उसके साझेदार हैं।


सिटी एसपी ने बताया- विवेक शातिर अपराधी है

प्रेस कांफ्रेस के दौरान सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि विवेक एक शातिर अपराधी है। उसके कार्यप्रणाली के बारे बताते हुए उन्होंने बताया कि विवेक ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर अपने आप को अमीर बताते हुए अपनी एक प्रोफाइल बनाई। काफी लड़कियों पर कोशिश करने के बाद उसने रांची की एक लड़की के साथ दोस्ती की और फिर उसे अपने जाल में फंसा कर उससे नग्न तस्वीर हासिल की। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू किया और उसकी दोस्तों के न्यूड फोटो मंगवाने लगा और इसके बाद उन्हें डिपफेक फोटो के जरिए न्यूड वीडियो में जोड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देता था।

Hindi News/ National News / 8 नाबालिग लड़कियों का डीप फेक के जरिए न्यूड वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार, ऐसे फंसाता था जाल में

ट्रेंडिंग वीडियो