scriptदिल्ली में डॉक्टरोंं की हड़ताल खत्म, काम पर लौटेंगे | Resident Doctors's strike end in Delhi | Patrika News
71 Years 71 Stories

दिल्ली में डॉक्टरोंं की हड़ताल खत्म, काम पर लौटेंगे

दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल  पर गए रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार देर रात समाप्त हो गई है। हड़ताल समाप्त होने के बाद करीब 15 हजार डॉक्टर अब काम पर लौटेंगे।

Jun 24, 2015 / 07:41 am

firoz shaifi

दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार देर रात समाप्त हो गई है। हड़ताल समाप्त होने के बाद करीब 15 हजार डॉक्टर अब काम पर लौटेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हड़ताली डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए काम पर लौट आने की बात कही थी। जिसका डॉक्टरों पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद मंगलवार को सरकार ने एस्मा लागू कर दिया था।

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि जनता को परेशान करना गलत है, हमें एस्मा लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टर काम पर नहीं लौटे तो जनता के हित में हमारे पास कड़े कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

arvind

गौरतलब है कि मंगलवार को अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होने के बाद भी 15 हजार डॉक्टरों की हड़ताल जारी थी, इसके बाद सरकार ने एस्मा लागू कर दिया था।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि हड़ताली डॉक्टरों की सभी 19 मांगों और शर्तों को मान लिया गया है। राज्य डॉक्टरों की मांग को लेकर केंद्र सरकार और एमसीडी को संबंधित मुद्दों के बारे में लिखने को भी तैयार है।

Home / 71 Years 71 Stories / दिल्ली में डॉक्टरोंं की हड़ताल खत्म, काम पर लौटेंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो