scriptRJD Manifesto : 1 करोड़ नौकरियां और 2024 के लिए 24 वचन, जानिए RJD के चुनावी घोषणा पत्र की खास बातें | rjd launched parivartan patra for lok sabha elections 2024 tejashwi yadav made many promises details here | Patrika News
राष्ट्रीय

RJD Manifesto : 1 करोड़ नौकरियां और 2024 के लिए 24 वचन, जानिए RJD के चुनावी घोषणा पत्र की खास बातें

RJD Manifesto : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के घोषणा पत्र में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा भी किया गया है। इसके अलावा 15 अगस्त से बेरोजगारों को आजादी मिलने का वादा करते हुए कहा कि अगर केंद्र में इ़ंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

नई दिल्लीApr 13, 2024 / 02:32 pm

Paritosh Shahi

rjd_manifesto.jpg

RJD Manifesto : राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, जिसे इसने परिवर्तन पत्र का नाम दिया गया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि जो बात कहते हैं, उसे पूरा कर के भी दिखाते हैं। राजद के घोषणा पत्र में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा भी किया गया है। इसके अलावा 15 अगस्त से बेरोजगारों को आजादी मिलने का वादा करते हुए कहा कि अगर केंद्र में इ़ंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। साथ ही एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे।

 

घोषणापत्र की मुख्य बातें

– केंद्र में 1 करोड़ सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। 30 लाख पद रिक्त है। 70 लाख पदों का सृजन किया जाएगा। इसी 15 अगस्त से 30 लाख नौकरियों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
– 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
– गरीब परिवार की महिलाओं को प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। इसी रक्षाबंधन के त्यौहार से इसकी शुरुआत की जाएगी।
– पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू किया जाएगा। BJP सरकार ने ही पेंशन योजना को बंद किया था। हम इसे शुरू करायेंगे। इससे 10 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।
– बिहार को विशेष राज्य (Special Status) का दर्जा दिलायेंगे।
– बिहार को 1 लाख 60 हजार करोड़ का विशेष पैकेज। इस वित्तीय राशि का सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में समानुपातिक रूप से वितरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र को विकास कार्यों हेतु 4000 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता राशि प्राप्त होगी।
– 200 यूनिट फ़्री बिजली मिलेगी।
– फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा स्वामीनाथन रिपोर्ट की सिफ़ारिशों को लागू किया जाएगा।
– ड्यूटी के दौरान शहीद अर्धसैनिक बलों जैसे CRPF, ITBP, SSB, CISF इत्यादि के जवानों को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। सेना में 4 वर्षीय अग्निवीर योजना को बंद किया जाएगा।
– बिहार में 5 नए एयरपोर्ट पूर्णिया, भागलपुर, मुज़फ़्फ़रपुर, गोपालगंज और रक्सौल में शुरू किए जाएंगे।
– मंडल कमीशन की शेष सिफ़ारिशों को लागू किया जाएगा। देश भर में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। बिहार की तर्ज़ पर देश में आरक्षण का दायरा बढ़ाया जाएगा।
– बिहार में औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।
– स्वास्थ्य का अधिकार लागू किया जाएगा।
– किसानों की बेहतरी के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू होंगी।
– राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन किया जाएगा।

इससे पहले तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्र सरकार को घेरते हुए लिखा, “लंबे समय से नौकरी, महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी के बारे में बोल रहा हूं, लेकिन प्रधानमंत्री जन मुद्दों और काम की बात का नोटिस ही नहीं लेते। उन्हें तो बस अपने मन की बात सुनानी है।” उन्होंने आगे कहा कि 10 वर्षों में उन्होंने बिहार को क्या दिया? अपने वादे पूरे क्यों नहीं किए? इन पर नहीं बोलते, वो मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर की बातें करते है। बिहार की जनता बहुत समझदार है। बता दें कि राजद का लोक सभा में फिलहाल एक भी सांसद नहीं है। पिछले चुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी।

 

 

 

Home / National News / RJD Manifesto : 1 करोड़ नौकरियां और 2024 के लिए 24 वचन, जानिए RJD के चुनावी घोषणा पत्र की खास बातें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो