30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट लिखने पर अमरावती में दुकान मालिक की हुई हत्या! गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जांच

Nupur Sharma: उदयपुर से पहले अमरावती में दुकान मालिक की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें यह संभावना जताई जा रही है कि यह हत्या नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट लिखने कर कारण की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हत्या 21 जून को महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 21 जून को की गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 2 Jul 2022, 5:20 PM IST

shop-owner-murdered-in-amravati-writing-a-post-in-support-of-nupur-sharma.jpg

Shop owner murdered in Amravati for writing a post in support of Nupur Sharma!

Nupur Sharma: राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हत्या निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में के कारण की गई थी। हालांकि अभी इसकी जांच जारी है। हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को जयपुर के एनआईए कोर्ट में आज पेश किया जाएगा। वहीं ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमें कन्हैयालाल की हत्या से ठीक एक हफ्ते पहले महाराष्ट्र के अमरावती जिले 21 जून को दुकान के मालिक उमेश प्रहलादराव कोल्हे की हत्या कर दी गई है।

इस हत्या की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि उमेश प्रहलादराव कोल्हे को कथित तौर पर भाजपा की नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट करने के कारण हत्या की गई है। पुलिस इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब गृह मंत्रालय ने हत्या की जांच के लिए मामला NIA को सौप दिया है।


5 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

अमरावती जिले में उमेश प्रहलादराव कोल्हे की हत्या के बाद उनके बेट संकेत कोल्हे ने अमरावती में सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच में 23 जून को 2 आरोपियों मुद्दसिर अहमद और शाहरुख पठान को गिरफ्तार किया। इन दोनों से पूछताछ में चार और लोगों की इस हत्या में संलिप्त होने के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस ने तीन और आरोपियों अब्दुल तौफिक, शोएब खान, अतिब राशिद को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार है।


चाकू से वार करके की हत्या

उमेश कोल्हे की हत्या के बाद उनके बेट संकेत कोल्हे ने बताया कि 21 जून को रात 10 बजे से 10.30 बजे के बीच हम प्रभात चौक से जा रहे थे। हम महिला कॉलेज न्यू हाई स्कूल के सामने पहुंचे ही थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो आदमी अचानक मेरे पिता की स्कूटी के सामने आ गए। उन्होंने मेरे पिता की स्कूटी रोककर उनकी गर्दन के बाई ओर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद मेरे पिता वहीं पर गिर गई और उनका खूब खून बह रहा था, मैंने अपना स्कूटर रोका और मदद के लिए चिल्लाने लगा। एक अन्य व्यक्ति आया और तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।


हत्या में इस्तेमाल हुए चाकू को पुलिस ने किया जब्त

अमरावती शहर पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हमारे द्वारा हत्या को अंजाम देने वाला चाकू, मोबाइल फोन, वाहन और अपराध में इस्तेमाल किए गए कपड़े को जब्त कर लिया है और घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली गई है। इसके साथ ही आगे की जांच अभी जारी है।


सोशल मीडिया पोस्ट के कारण हत्या हुई हत्या!

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उमेश प्रहलादराव कोल्हे के बेटे संकेत कोल्हे ने बताया कि मेरे पिता बहुत खुशमिजाज व्यक्ति थे। उन्होंने कभी किसी के बारे में अपशब्द नहीं बोले और न ही वे किसी राजनीतिक दल से जुड़े थे। मैंने यह भी सुना है कि उसकी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण हत्या कर दी गई ह, लेकिन मैंने उसका फेसबुक प्रोफाइल चेक किया और कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया। मकसद क्या था यह तो पुलिस ही बता सकती है। मैं खाली हूँ। लेकिन मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं कि उसकी हत्या डकैती के लिए नहीं की गई थी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग